पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • निगमकर्मियों की हड़ताल से बोरिंग ठप, लोग परेशान

निगमकर्मियों की हड़ताल से बोरिंग ठप, लोग परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से कई इलाकों की बोरिंग सही ढंग से नहीं चल पा रही है। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

बबुआगंज बोरिंग, मोगलपुरा, मंगल तालाब, गुलजारबाग नौजर कटरा सहित कई इलाकों की बोरिंग ठप रहने से दर्जनों मुहल्लों के लोगों को दिन भर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। हड़ताल की वजह से पंप ऑपरेटर नहीं आए। इस कारण बोरिंग नहीं चली। लोगों का कहना है कि बोरिंग चलाने की व्यवस्था निगम प्रशासन को करानी चाहिए। हड़ताल की वजह से पंप चालकों के नहीं आने से बोरिंग ठप रही। सुबह होते ही लोग पानी की जुगाड़ में भटकते रहे। मोगलपुरा इलाके में दिनभर लोग पानी के लिए परेशान रहे। यही स्थिति नौजर कटरा, दिवान मोहल्ला, गायघाट सहित अन्य इलाकों में रही। कोई नगर निगम तो कोई वार्ड पार्षद को फोन लगाता रहा। निगमकर्मियों की तीन दिनों की सांकेतिक हड़ताल पर चले जाने के कारण यह संकट उत्पन्न हो गई है। वार्ड पार्षद बलराम चौधरी ने बताया कि कर्मियों की हड़ताल की वजह से पंप अॉपरेटर नहीं आए। इस कारण नियमित रूप से बोरिंग नहीं चली। बाद में पंप चालक की व्यवस्था कर बोरिंग चलायी गयी। वार्ड पार्षद मुमताज जहां ने नगर आयुक्त से हड़ताल समाप्त कराने या फिर बोरिंग चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों में आक्रोश

शनिचरापुलिया के निमाण को लेकर कई घरों में पानी की सप्लाई बाधित है। पुलिया के निकट कई घरों के वाटर पाइप लाइन को हटा दिया गया है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि घरों में पानी नहीं आने से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पुल निर्माण निगम की अोर से शनिचरा के निकट पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। जून तक कार्य पूरा किया जाना है। पुल निमाण निगम के सहायक विद्युत अभियंता गिरिश नारायण ने बताया कि पुलिया का निर्माण चल रहा है। पुलिया के फाउंडेशन तोड़ने का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। एक-दो दिनों में पायलिंग का काम शुरू होगा। अब काम में तेजी लाई जाएगी। समय सीमा के अंदर जून तक काम पूरा कर दिया जाएगा।

मंगल तालाब बोरिंग पंप जर्जर है। लोगों की शिकायत है कि घरों में गंदा पानी गिरता है। गुरु गोविंद सिंह पथ के आस-पास के इलाके में यह समस्या गंभीर है। पटना जिला सुधार समिति के महासचिव राकेश कपूर ने प्रमंडलीय आयुक्त को ज्ञापन सौंप गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350 वां जयंती समारोह से पूर्व पाइप लाइन का विस्तार दुरूस्त किए जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...