एआईएसएफ छात्राओं की समस्या पर प्रधानमंत्री को भेजेगा पत्र
पटना|पटना वीमेंसकॉलेज की छात्राओं का फॉर्म नहीं भरे जाने के मामले में एआईएसएफ ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजने का फैसला लिया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) इस मामले पर राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, यूजीसी चेयरमैन को पत्र भेजकर न्याय की मांग करेगा। अनशन के समर्थन में बुधवार से सभी कॉलेजों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में एआईएसएफ के राज्य सचिव सुशील कुमार ने कहा कि कुलपति तुरंत प्राचार्या की मनमानी पर लगाम लगाएं और सभी छात्राओं को परीक्षा में शामिल किया जाएं। मौके पर संगठन के विवि अध्यक्ष संदीप कुमार, निखिल कुमार झा, प्रभात कुमार, आकाश गौरव, पुष्पेंद्र प्रणय, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे। छात्र लोजपा ने एलएलबी परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की है।