भूकंप का पूर्वानुमान किया जा सकता है : झा
पटना|ज्योतिषाचार्य डॉ.राजनाथ झा ने मंगलवार को कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा में नैक टीम के समक्ष अपना विशेष शोध पत्र पढ़ा। विषय था- भूकंप के पूर्वानुमान का ज्योतिषशास्त्रीय अनुसंधान। उन्होंने कहा कि कूर्म चक्र के आधार पर अगर ज्योतिषीय गणना की जाए, तो भूकंप का पूर्वानुमान किया जा सकता है। गणना के अनुसार फिर से 2016 में अगस्त से पहले भूकंप आने की आशंका है। 25 फरवरी से जून 2016 के बीच मध्य भारत उत्तर हिमालय की तराई में भूंकप की प्रबल संभावना है। लेकिन, केंद्र बनेगा नेपाल उत्तराखंड। हालांकि इससे संपूर्ण उत्तर भारत प्रभावित होगा। क्योंकि ग्रह-गोचर में शनि एवं मंगल की युति है, जिसके प्रभाव से भूंकप का योग बन रहा है।