पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • देर से खुलीं दुकानें, सुरक्षा के लिए पुलिस रही तैनात

देर से खुलीं दुकानें, सुरक्षा के लिए पुलिस रही तैनात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वतीपूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली को लेकर बुधवार को सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के रामपुर नहर स्थित बाजार में हुई बमबाजी एवं फायरिंग की घटना से दुकानदारों में आक्रोश है। गुरुवार को कुछ दुकानें देर से खुलीं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार लोगों के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज हुआ है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। रामपुर नहर बाजार के दुकानदारों के चेहरे पर आक्रोश दिखा। इनका कहना है कि प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई करे। कई दुकानों का पूरा सामान बर्बाद हो गया है। उत्पाती युवकों ने सामान सड़क पर फेंक दिया है। सुबह करीब नौ बजे से ही दुकानदार गोलबंद होकर दुकानों के सामने एकत्र हो गए थे।

तीनलाख का नुकसान

सुल्तानगंजथाना पुलिस ने बताया कि विश्वनाथ मार्केट के इंद्रदेव मेहता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया है कि रात करीब नौ बजे 10 युवक नूतन छात्रावास के नाम पर दुकानदारों से जबरन चंदा वसूलने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान मो. शहनवाज, गुड‌्डू, विशाल जख्मी हो गए। उन युवकों के हाथों में लाठी-डंडा, हॉकी स्टिक आदि थे। भागने के दौरान युवकों ने तीन बम विस्फोट किए। थानाध्यक्ष विकासचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में नीतीश, अमर, आदित्य, अभिमन्यु के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज हुआ है। अभिमन्यु को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। रामपुर नहर के पास स्थिति शांतिपूर्ण है। सुरक्षा के लिए बल की तैनाती कर दी गई है।

रामपुर नहर बाजार में गश्त करते पुलिस के जवान और जबरन चंदा वसूली का विरोध करते स्थानीय दुकानदार।

खबरें और भी हैं...