‘गुरुभक्ति से ही जीवन सार्थक हो सकता है’
पटना सिटी| वाचस्पतिनगर में ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जीवन भावधार पर सत्संग हुआ। महासमिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि गुरुभक्ति एवं कृपा से जीवन सार्थक हो सकता है। गुरु नाम स्मरण से देवत्व की प्राप्ति संभव है। गुरु दीक्षा से जीवन में दक्षता की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में मुकेश दा, संजय दा, अशोक दा आदि मौजूद रहे।