दीपशिखा को मोस्ट प्रॉमिसिंग का अवार्ड, प्रीति बेस्ट स्टूडेंट
पटना|अनीसाबाद स्थितएस. रजा गर्ल्स हाईस्कूल में गुरुवार को 10वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल हुआ। इसका आयोजन नौंवी के विद्यार्थियों ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या शीबा रजा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट जारी की। दीपशिखा को मोस्ट प्रॉमिसिंग का अवार्ड मिला। बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड प्रीति प्रकाश और आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट का अवार्ड गजला को मिला। कार्यक्रम में सुनील, राहुल, कृष्ण कंठ, दीप्ति, शाहिद आदि मौजूद रहे।