बेलवरगंज से छात्र और दीवान मोहल्ला से बालक लापता
पटना सिटी| बेलवरगंजसे 15 वर्षीय छात्र खुरम हसन तीन दिन से लापता है। मां मोईना खातून ने आलमगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक नौ फरवरी की सुबह छात्र घर से कोचिंग के लिए निकला। उसके बाद नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। छात्र के पिता स्पेशल ब्रांच में हैं। इधर, दीवान मोहल्ला से 10 वर्षीय बालक मो. इरफान लापता है। मां शहजादी ने बताया है कि सात फरवरी को वह घर से खेलने निकला था। संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद खाजेकलां थाने को सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि अगवा की आशंका का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।