पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिहार में सुशासन, दम है तो लगवाएं राष्ट्रपति शासन

बिहार में सुशासन, दम है तो लगवाएं राष्ट्रपति शासन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम पीएम बनने के सपने में और ‘सुपर सीएम’ चला रहे बिहार : पप्पू

उपमुख्यमंत्रीतेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। सरकार सुशासन और विकास के एजेंडे पर कायम है। इस दिशा में नीतियां बनाकर काम रही है। लेकिन, विपक्ष के लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए बिहार को बदनाम कर रहे हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार है। दम है तो राष्ट्रपति शासन लगवाएं। जनता ने मुझे बहुमत दिया है। हमारी सरकार पांच वर्षों तक चलेगी। कहा कि केंद्र बिहार के विकास के लिए पैसा नहीं दे रहा है। इस पर विपक्ष के लोग आंदोलन नहीं करते। झारखंड में जेएमएम के नेता की हत्या हुई, एनडीए के लोग वहां जाकर आंदोलन नहीं करते। भाजपा गठबंधन में शामिल लोग कहां-कहां राष्ट्रपति शासन लगाएंगे। लोकतंत्र को छोड़कर राजतंत्र लाना चाहते हैं।

निष्पक्षकाम कर रही सरकार : एमएलएराजबल्लभ यादव प्रकरण तेजस्वी ने कहा कि कानून निष्पक्ष होकर अपना काम कर रहा है। बिहार में कानून के राज में आम और खास सब बराबर हैं। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उचित कार्रवाई की जाएगी।

संघकी भाषा बोल रहे लोजपा नेता : पत्रकारोंके एक सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि लोजपा मुद्दे से भटक चुकी है। दलितों के विकास के नाम पर चुनाव लड़ने वाले लोजपा नेता सामंतियों और आरएसएस की भाषा बोलने लगे हैं। सांसद चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि वे तो आरएसएस के सदस्य हो चुके हैं। राष्ट्रीय मुद्दे पर राजद कोई समझौता नहीं करना चाहता। लेकिन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी को देखना चाहिए कि विश्वविद्यालय के छात्रों में भटकाव क्यों रहा है। भाजपा परस्त एबीवीपी छात्र संगठन विश्वविद्यालयों ने हंगामा दबदबा कायम करने की कोशिश क्यों कर रही है। सभी मसलों में केंद्र सरकार को विचार करने की जरूरत है।

पटना| प्रदेशजदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और सुशासन है। नीतीश कुमार बिहार के सुशासन के प्रतीक है और इसके लिए उन्हें किसी से कोई प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भाजपा नेता सुशील मोदी अपनी जुबान पर लगाम रखें। सिर्फ आरोप लगा देने भर से आरोप सिद्ध नहीं हो जाता है। उसके लिए प्रमाण की जरूरत होती है। सुमो को भाजपाशासित राज्यों में महिलाओं के प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान बलात्कार के प्रदेश बन गए हैं। गुजरात मॉडल अपराध का मॉडल बन गया है।

खबरें और भी हैं...