सेंट जेवियर्स कॉलेज के कॅरियर मेले में उमड़ी भीड़
पटना|सेंट जेवियर्सकॉलेज और सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी की ओर से शनिवार को कॅरियर मेला शुरू किया गया। दो दिवसीय कॅरियर मेले में प्रदेशभर से विद्यार्थी जुट रहे हैं। पहले ही दिन इसमें काफी भीड़ रही। मेले में ऊर्जा निसान ऑटोमोबाइल, इंपीरियल कार्स, दीप ऑप्टिकल्स, आईएमएस, मारुति सुजुकी, बजाज कैपिटल, आई बॉल आदि के कॉर्नर दिखे। विद्यार्थी हर कॉर्नर पर जाकर नौकरी के अवसर के बारे में पता लगाते दिखे। कॅरियर मेले की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद प्रिंसिपल फादर टी निशांत ने मेले के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान प्लेसमेंट टीम से जोएल डिक्रूज, डॉ. विनीत सिंह, अशोक कुमार, आरोही आनंद आदि मौजूद रहे। प्लेसमेंट सेल के मुताबिक रविवार को भी मेले का अंतिम दिन है। ऐसे में छात्र इसका फायदा उठा सकते हैं।