पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

\"पीएमसीएच की गरिमा को बरकरार रखें\'

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियोंमें पांच गुण होने चाहिए... काग चेष्टा, बको ध्यानम्, श्वान निद्रा, अल्पाहारी, गृहत्यागी। ये पांचों गुण अगर आप में हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात पद्मश्री डॉ. एसएन आर्या ने कही। शनिवार को पीएमसीएच के आरएसवी सभागार में कॉलेज फाउंडेशन डे वीक वेव्स-2016 का उद‌्घाटन हुआ। इस दौरान डॉ. आर्या ने कहा कि पीएमसीएच की गरिमा को बरकरार रखें। कार्यक्रम के चीफ पेट्रॉन प्राचार्य डॉ. एसएन सिन्हा ने छात्रों से कहा कि आपके बातचीत रहन-सहन का तरीका यह बता देगा कि आप पीएमसीएच के छात्र हैं। इसके अपनी पहचान है। छात्र और डॉक्टर अपनी मेहनत के बूते अस्पताल को अलग मुकाम पर पहुंचा दें। अस्पताल के विकास के लिए मैं हमेशा आपके साथ हूं। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य के ओएसडी डॉ. कुमार अरुण ने किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. लखींद्र प्रसाद, डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल, डॉ. जीएन सिंह, डॉ. बसंत सिंह, डॉ. रणवीर प्रसाद सिंह, डॉ. सच्चिदानंद कुमार, डॉ. के. आलम, डॉ. एके जायसवाल, डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. अजीत बहादुर आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते पद्मश्री डॉ. एसएन आर्या (इनसेट) और मौके पर मौजूद चिकित्सकगण।

16 फरवरी से 2 मार्च तक लगातार कार्यक्रम

वेव्स-2016के उद‌्घाटन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। 16 फरवरी से 2 मार्च तक लगातार कार्यक्रम होंगे। इसमें विभिन्न सोसाइटी अलग-अलग कार्यक्रम में प्रिंस ऑफ वेल्स से लेकर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक के सफर को बताया जाएगा। स्वास्थ्य मेला भी लगेगा। 2012 बैच की ओर से आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...