पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बिल्डर अनिल सिंह पर कोतवाली थाने में दो और प्राथमिकी

बिल्डर अनिल सिंह पर कोतवाली थाने में दो और प्राथमिकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| बिल्डरअनिल सिंह पर शनिवार को कोतवाली थाने में दो मुकदमा दर्ज किया है। दोनों प्राथमिकी में रकम लेकर फ्लैट नहीं देने का आरोप है। पिछले तीन दिनों पर अनिल पर चार एफआईआर दर्ज हो गया है। बीते बुधवार को अनिल ने पूर्व सांसद साधु यादव में 50 लाख रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शनिवार को दर्ज मुकदमे में राजेंद्रनगर निवासी व्यापारी संजय चौधरी ने उनपर आरोप लगाया कि 2010 से 2012 के बीच दो फ्लैट के लिए 33 लाख दिए। वहीं कंकड़बाग के व्यवसायी संजय सिंघानिया का आरोप है कि इन्हीं दो सालों में प|ी के नाम पर फ्लैट के लिए अनिल को 8 लाख दिए। दोनों व्यापरियों का आरोप है कि ना तो उन्हें फ्लैट मिली और ना ही रकम वापस हुई। वैसे अनिल पर पहले से भी इस तरह के कई मामले दर्ज हैं। थानेदार रमेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...