बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन देने की रफ्तार बढ़ाए एजेंसी
पटना|उत्तर बिहारके ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की रफ्तार बहुत धीमी है। इसमें तेजी लाने का निर्देश नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने एजेंसियों को दिया है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, कटिहार, समस्तीपुर, खगड़िया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, प. चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सहरसा, शिवहर, सुपौल वैशाली के 41 लाख बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देना है।