जूपिटर का स्कॉलरशिप टेस्ट 14 21 फरवरी को
पटना। राजेंद्रनगररोड नंबर छह स्थित जूपिटर संस्थान विद्यार्थियों के लिए 14 21 फरवरी को स्कॉलरशिप टेस्ट लेगा। यह टेस्ट छात्र-छात्राओं काे मुफ्त में आईआईटी मेडिकल की तैयारी करने के लिया जा रहा है। इसकी घोषणा मंगलवार को संस्थान ने प्रेसवार्ता में की। निदेशक धनंजय नारायण ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य राज्य के बच्चों का पलायन रोकना है। साथ ही गरीब एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रवेश परीक्षा में दाखिले के लिए तैयार करना है। आर्थिक रूप से कमजोर 100 बच्चों को नि:शुल्क में तैयारी कराई जाएगी। संस्थान के सीईओ जे रॉय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन जारी है। 31 मार्च तक नामांकन नि:शुल्क होगा।