नामांकन के लिए काउंसिलिंग12 मार्च से
पटना। देशके 40 अग्रणी प्रबंधन संस्थानों शामिल जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस में नामांकन की तारीख आठ फरवरी को समाप्त हो गई। संस्थान अब विभिन्न भागों में जाकर काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगी। काउंसिलिंग के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और कोलकत्ता का चयन किया गया है। काउंसिलिंग की तारीख 12 से 21 मार्च तक निर्धारित की गई है। संस्थान एचआर, आरडी, मार्केटिंग, फाइनांस और इंफॉरमेशन मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा करा रही है। एचआर आरडी में 75 एवं मार्केटिंग, फाइनांस और इंफॉरमेशन मैनेजमेंट में 60 सीटें हैं। जिसमें 50 प्रतिशत सीट एससी एवं एसटी के लिए आरक्षित है। सामान्य के लिए स्नातक में 55 प्रतिशत एवं एससी-एसटी के लिए 50 प्रतिशत अंक आवश्यक है। संस्थान में कैट, सीमैट, जैट के स्कोर मान्य हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट www.xiss.ac.in देख सकते हैं।