पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तनाव से बचने के लिए व्यायाम जरूर करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षालंबे समय तक चलती है। परीक्षार्थी इस वक्त सेल्फ स्टडी पर ज्यादा वक्त देते हैं। लंबी पढ़ाई से उन्हें मानसिक थकावट तो होती ही है, साथ में गलत मुद्रा में पढ़ाई करने से शारीरिक परेशानियां भी आती हैं। रीढ़ में दर्द होना, गर्दन कंधे भारी लगना... ये आम परेशानियां हैं। इससे सिर्फ मन चिड़चिड़ा होता है, बल्कि याददाश्त ग्रहण करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। जो धीरे-धीरे तनाव को जन्म देती है। इनसे बचने के उपाय बता रहे हैं मगध हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रवि प्रकाश...

पढ़ाई शुरू करने से पहले ध्यान जरूर लगाएं। इसे स्टडी टूल की तरह इस्तेमाल करें। किसी भी तरह का ध्यान, जो आपको आसान लगे, वह कुछ मिनट के लिए जरूर करें। अच्छा होगा कि अपने स्टडी टेबल के सामने वाली दीवार पर एक प्वाइंट बना लें, उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। इससे एकाग्रता बढ़ेगी, दिमाग शांत होगा। यकीन मानिए, इसे करने के बाद आप चीजों को जल्दी देर तक ग्रहण करने की क्षमता में बढ़ोतरी महसूस करेंगे।

परीक्षा के दौरान रात में ज्यादा देर पढ़ने से परहेज करें। रातभर पढ़ने की बजाए तड़के सुबह उठकर पढ़ सकते हैं। कम से कम 6-8 घंटे की नींद जरूरी है। एकाग्रता और याददाश्त के लिए दिमाग को आराम जरूरी है। पूरी नींद लेने से दिमाग की थकान दूर होती है। परीक्षा लगातार चलती है, ऐसे में रोज देर रात तक जागना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

परीक्षा लंबे समय तक चलती है। ऐसे में लगातार पढ़ने का दबाव होता है। दिमागी थकावट के साथ लगातार बैठने से शरीर में दर्द भी होता है। इससे चिड़चिड़ापन, क्रोध और याददाश्त में कमी सकती है। सप्ताह में एक दिन मां या किसी बड़े से बॉडी मसाज जरूर कराएं। सिर में भी तेल लगाकर मसाज कराएं। इससे नसें सक्रिय होती हैं।

सुबहगहरी सांस लें

फ्रेशऑक्सीजन दिमाग की जरूरत है। इससे दिमाग की नसें सक्रिय होती हैं। सुबह में गहरी सांस लेने वाले व्यायाम कम से कम आधा घंटा जरूर करें। सुबह में खुले मैदान या छत पर टहलें।

ज्यादा देर तक एक ही मुद्रा में पढ़ने से बदन, कंधे, गर्दन, कलाई घुटने में दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए एरोबिक्स करें। एरोबिक्स को फ्री स्टाइल एक्सरसाइज भी कहते हैं। हाथ को ऊपर नीचे करके, कमर को घुमाकर स्कूल एसेंबली में कराए जाने वाले पीटी का अभ्यास कर सकते हैं। अगर डांस जानते हैं तो डांस कर सकते हैं। इसे दिनभर में तीन-चार बार करें।

जानें क्या है सही मुद्रा

अक्सरछात्र लेटकर पढ़ते हैं। जिससे रीढ़ में परेशानी हो सकती है। यह पढ़ने की सही मुद्रा नहीं है। रीढ़ में परेशानी आने से मन चिड़चिड़ा हो सकता है। तनाव भी बढ़ सकता है। इसलिए कुर्सी टेबल का इस्तेमाल करें। पीठ सीधी हो, इसका ख्याल रखें। यह पढ़ाई करने की सही मुद्रा है। ऐसा करेंगे तो आप ज्यादा देर तक बिना थके पढ़ सकते हैं।

डॉ. रवि प्रकाश

खबरें और भी हैं...