एआईपीएमटी के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका
पटना| ऑलइंडिया प्री मेडिकल/प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन विलंब शुल्क के साथ बुधवार तक कर सकते हैं। 10 फरवरी तक अंतिम रूप से आवेदन फीस भी जमा कर देनी है। उधर, सीबीएसई को एआईपीएमटी के फॉर्म में जांच के दौरान गड़बड़ियां मिल रही हैं। कई अभ्यर्थियों का फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान छोटा है और कई का साफ नहीं दिख रहा है। कई अभ्यर्थियों ने फोटो अपलोड करने में गलती की है। सीबीएसई रजिस्टर्ड मोबाइल और ई-मेल पर मैसेज दे रहा है। इन स्टूडेंट्स को वेबसाइट देखते रहने का भी निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि 10 फरवरी के बाद वेबसाइट पर इन गड़बड़ियों को दूर करने के लिए एक तिथि जारी कर दी जाएगी। इस तिथि तक अभ्यर्थियों को गड़बड़ियों को दूर कर लेना होगा। एक मई को एआईपीएमटी का आयोजन होना है। 19 मई से 23 मई के बीच वेबसाइट पर ओएमआर शीट प्रदर्शित होगी। आंसर की 24 मई से 26 मई के बीच जारी किया जाएगी। अंतिम रूप से रिजल्ट 5 जून को जारी होगा।