बढ़ते अपराध के खिलाफ लोजपा का धरना 11 को
पटना | लोजपाके प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में 11 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी नेता कार्यकर्ता धरना देंगे। लोजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित धरना में दलित सेना के नेता भी शामिल होंगे। कहा- लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की 5 फरवरी को हो गई और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि धरना के दौरान लोगों को सरकार की खामियां गिनाई जाएगी।