भाजयुमो के 1500 युवा जाएंगे मथुरा : पुरुषोत्तम
पटना | भारतीयजनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार के 1500 युवा शिरकत करेंगे। अधिवेशन 5 6 मार्च को मथुरा में होगा। इसका उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे, जबकि समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सह अधिवेशन प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे। इनका जिला स्तर पर पंजीकरण शुरू हो गया है। भाजयुमो के कार्यकर्ता 3 मार्च को मथुरा के लिए पटना से प्रस्थान करेंगे। अधिवेशन में कई केंद्रीय मंत्री युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।