27 को मनेगी तपेश्वर सिंह की पुण्यतिथि
पटना | मंत्रीसांसद रहे तपेश्वर सिंह की पुण्यतिथि 27 फरवरी को मनेगी। मंगलवार को तपेश्वर सिंह स्मृति संस्थान की बैठक ने इसे विभिन्न क्षेत्रों के नामी लोगों के भारी जुटान का मौका बनाने की बात तय की। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रो.उमाकांत सिंह, डॉ. माधुरी सिंह आदि थीं। आयोजन की कामयाबी को बनी तैयारी समिति में राजनीति, सहकारिता, सामाजिक कार्य प्रशासनिक सेवा से ताल्लुक रखने वालों को शामिल किया गया है। डॉ. सिंह के अनुसार कमेटी में पशिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, सदानंद सिंह, अवधेश कुमार सिंह, मदन मोहन झा, अब्दुल जलील मस्तान, निखिल कुमार, अमिता भूषण, रामदेव राय, शकील अहमद खान, रामायण प्रसाद यादव जैसे वरीय कांग्रेसी हैं।