2019 में लोकसभा की सभी सीटों पर लड़ेगी नेजपा आई
पटना | नेजपाआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतलाल यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी बिहार की सभी 40 सीटों पर लड़ेगी। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को नेशनल जनता पार्टी आई के पहले स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने और जनसवालों को लेकर आंदोलन खड़ा करने पर भी जोर दिया। मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार राय, मनोज कुमार पासवान, वीरेंद्र कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार राय, विश्वजीत सिंह, मंसूर आलम, इजहार अहमद, शबाना परवीन, गुड्डू यादव आदि ने भी विचार रखे।