हरलाखी चुनाव में रालोसपा ने झोंकी ताकत
पटना | हरलाखीविधानसभा उपचुनाव में भी पार्टी की सफलता के लिए शीर्ष नेताओं के साथ राजग के नेताओं का दौरा तेज हो गया है। रालोसपा ने अपनी पूरी ताकत चुनाव जीतने में लगा दी है। पार्टी प्रत्याशी सुधांशु शेखर कुशवाहा के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, सांसद डॉ. अरुण कुमार लगातार सभा कर रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने बताया कि रालोसपा प्रत्याशी के पक्ष में सहानुभूति लहर के कारण अन्य प्रत्याशी काफी पीछे हैं।