निश्चय से यूटर्न लेते रहे हैं नीतीश : टाइगर
पटना | भाजपाके प्रदेश प्रवक्ता संजय टाइगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निश्चय हमेशा अनिश्चय में बदलता रहता है। उन्होंने जदयू प्रवक्ता संजय सिंह को पुराने दिन याद करने की सलाह दी और कहा कि नीतीश कुमार हमेशा यूटर्न लेते रहे हैं। जब वे पहली बार सप्ताह भर मुख्यमंत्री बने रहने के बाद कुर्सी से हटे तो बिहार में खूंटा गाड़कर संघर्ष करने का निश्चय किया था, लेकिन सबने देखा कि सत्तालोलुपता के कारण 2 महीने में ही केंद्र में मंत्री बनने के लिए बिहार छोड़कर चले गए थे।