एम्बुलेंस चालकों, टेक्नीशियनों का धरना
पटना| 102,108,1099एम्बुलेंस चालक एवं टेक्नीशियनों ने मंगलवार को गर्दनीबाग में राज्यस्तरीय धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री ने कहा कि सरकार को एंबुलेंस चलाने के लिए ठेका प्रथा को बंद कर सभी चालकों को सरकारी सेवक घोषित करना चाहिए। साथ ही इनके मानदेय को भी बढ़ाया जाना चाहिए। संयोजक पप्पू कुमार ने कहा कि हमलोग की मांग पर सरकार जल्द ध्यान दें। हम सरकार के ठेका प्रथा नीति का सख्त विरोध करते हैं। कार्यक्रम में बालकृष्ण मेहता सहित कई लोग भी मौजूद थे।