पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • जिगर हो तो राष्ट्रपति शासन लगवाएं चिराग

जिगर हो तो राष्ट्रपति शासन लगवाएं चिराग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टीसीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बड़े भाई चिराग पासवान को जिगर है तो बिहार में राष्ट्रपति शासन लगवाएं। सांसद चिराग पासवान द्वारा राष्ट्रपति शासन की मांग करने के मसले पर पलटवार करते हुए फेसबुक पर तेजस्वी ने कहा कि केंद्र में उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार है। बिहार से एनडीए गठबंधन के 31 सांसद एवं 7 केंद्रीय मंत्री है। अगर उनके तर्क में दम है तो राष्ट्रपति शासन लगवाने से उन्हें रोका किसने है? पर अगर आप ऐसा नहीं करवा पाये तो बयान अपरिपक्व साबित होगा, जो अत्यंत खेदजनक बात होगी।

तेजस्वी ने कहा कि राघोपुर में चुनाव लड़ चुके और 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज एक प्रमुख व्यक्ति की गैंगवार हत्या पर बड़े भाई कहते है कि तेजस्वी उनके घर क्यों नही गए। उन्हें पता होना चाहिए कि हम आपराधिक छवि के किसी भी व्यक्ति को सपोर्ट नहीं करते। चाहे वे मेरे घर के हो या पार्टी के। हम राजनीति से अपराधीकरण के खात्मे के पूर्ण समर्थक हैं और उस दिशा में काम भी कर रहे हैं। यह सही है कि इस दिशा में अपेक्षित परिणाम आने में थोड़ा समय लगेगा।

अनारक्षितसीट से चुनाव लड़ें चिराग : तेजस्वीने कहा कि बड़े भाई भी नौजवान हैं और उनको तो इस मुहिम में सहयोग करना चाहिए। लोजपा में जितने भी आपराधिक छवि के नेता है उनको बाहर करना चाहिए। बड़े भाई आरएसएस की धारा से प्रभावित होकर कहते हैं कि वे दलित राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। पर यह नहीं बताते कि वे और उनका परिवार आरक्षित सीटों से ही चुनाव क्यों लड़ता है? वे घोषणा करें कि अगला चुनाव जमुई से लड़कर अनारक्षित सीट से लड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...