हेडली के बयान पर गरमाई राजनीति
^इशरत जहां भारत की बेटी है ही। इसमें शक कहां है। जो एनकाउंटर हुआ वह फर्जी था। अगर वह आतंकी थी, तब भी उसको पकड़ कर एनकाउंटर करने का अधिकार किसने दे दिया? शरदयादव, जदयू अध्यक्ष
^इशरतका बचपन बिहार में बीता था। जदयू में रहते हुए साबिर अली ने ही यह मामला उठाया, लेकिन वे अब भाजपा में हैं। क्या भाजपा साबिर के बयान के लिए माफी मांगेगी। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर इशरत के एनकाउंटर को फर्जी बताया था। अगर राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है तो केंद्र की सरकार ने 20 माह के अपने शासन में गलत हलफनामा देने वाले अफसरों पर कार्रवाई क्यों नहीं की? नीरजकुमार, जदयू प्रवक्ता
आतंकी डेविड कोलमैन हेडली द्वारा इशरत जहां को लश्कर-ए-तैयबा की आत्मघाती हमलावर बताने के बाद बिहार में राजनीति गरमा गई है। एक तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इशरत को बिहार की बेटी बताने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने इशरत को भारत की बेटी बताया है।
पटना|रालोसपा अध्यक्षकेंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आतंकी इशरत जहां को बिहार की बेटी बताने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। आतंकी हेडली के बयान के बाद साफ हो गया है कि महज वोट के लिए कांग्रेस और नीतीश कुमार ने लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी इशरत जहां का समर्थन किया था। उन्होंने विधि व्यवस्था पर नीतीश कुमार की बैठक को महज दिखावा बताया। गुरुवार को हरलाखी से चुनाव प्रचार से लौट कर दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि बिहार आज अपराधियों के हवाले है। लालू प्रसाद के साथ सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार साइड हो चुके हैं। बिहार में अपराधियों का ही शासन चलेगा। दावा किया कि हरलाखी में रालोसपा उम्मीदवार सुधांशु शेखर की जीत तय है। लोगों ने यहां रालोसपा को जीत दिलाने का मन बना लिया है।
^हेडली के बयान से साबित हो गया कि पुलिस मुठभेड़ में मारी गई इशरत जहां लश्कर तैयबा की आत्मघाती हमलावर थी। उसे बिहार की बेटी बताकर महिमामंडन करने के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वोट की राजनीति के लिए नीतीश ने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया। गिरिराजसिंह, केंद्रीय मंत्री
^हेडलीके बयान से स्पष्ट हो गया है कि जदयू नेता वोटबैंक की राजनीति के तहत सीएम के इशारे पर इशरत को बिहार की बेटी बताने पर आमादा थे, जबकि उसके पाकिस्तानी एजेंट होने के प्रमाण सामने चुके हैं। दानिशरिजवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हम सेक्युलर