पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • फुल फर्निशिंग कर ही भवन दूसरे विभागों को सौंपेगा भवन निर्माण

फुल फर्निशिंग कर ही भवन दूसरे विभागों को सौंपेगा भवन निर्माण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवननिर्माण विभाग अब फुल फर्निशिंग कर ही संबंधित विभागों को उनका भवन सौंपेगा। कार्यालय में काम के लिए आवश्यक सभी फर्नीचरों की व्यवस्था भी भवन निर्माण विभाग ही करेगा। पुरानी व्यवस्था के तहत जिस विभाग का भवन यह विभाग बनाता था, उसके फर्निशिंग का काम संबंधित विभाग करता था। भवन मिल जाने के बाद संबंधित विभाग फर्निचर के लिए टेंडर करता था और पूरी प्रक्रिया होने में देरी के कारण निर्माण के बाद भी आवश्यक सामान की व्यवस्था तत्काल नहीं हो पाती थी। ऐसे में महीनों तक भवन का उपयोग नहीं हो पाता था। इस कारण से डिप्टी सीएम और भवन निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को इस दिशा में शीघ्रता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। भवन निर्माण विभाग सरकारी भवनों के ठेकेदार की हैसियत में काम करता है। अन्य विभाग जगह और राशि तय कर भवन निर्माण को अपना भवन बनाने का काम सौंप देते हैं।

इस विभाग के जिम्मे पंचायती राज विभाग के जिला परिषद भवन, कारा विभाग के जेल-बैरक, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के उपभोक्ता फोरम भवन-गोदाम, समाज कल्याण विभाग के ओल्ड एज भवन-बाल सुधार गृह, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के आवास, वित्त विभाग के वाणिज्य कर अंचल कार्यालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पशु चिकित्सालय के निर्माण की जिम्मेवारी है। नई व्यवस्था होने के बाद भवन का फुल फर्निशिंग कर संबंधित विभागों को भवन मिलेगा तो भवन का तुरंत उपयोग हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...