निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थिति पर नजर रखेगी सरकार
पटना | निजीपॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश परीक्षा प्रणाली का विकल्प दिया जाएगा। राज्य सरकार के पॉलिटेक्निक संस्थानों की तर्ज पर इसमें भी बीसीईसीई पॉलिटेक्निक से चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन दिलाया जाएगा। हालांकि, इसके लिए निजी संस्थानों के प्रबंधन को छूट रहेगी कि वे किस एडमिशन प्रणाली को स्वीकार करेंगे। प्रदेश में अभी 22 राजकीय 26 प्रोविजनल एफिलिएटेड पॉलिटेक्निक संस्थान हैं। 31 जनवरी तक एआईसीटीई ने सभी संस्थानों से कोर्स को मान्यता दिलाने के लिए आवेदन मंगाया था। एआईसीटीई ने 21 फरवरी तक आवेदन करने का निर्देश दिया है।