पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पीयू में बीएड कोर्स की कटऑफ लिस्ट जारी

पीयू में बीएड कोर्स की कटऑफ लिस्ट जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमयू : इसी साल नैक ग्रेडिंग प्रक्रिया पूरी करने का संकल्प

पटनाविश्वविद्यालय बीएड कोर्स की कटऑफ लिस्ट गुरुवार को जारी हो गई। पटना ट्रेनिंग कॉलेज की 100 सीटों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में जनरल कैंडिडेट का कटऑफ 73-81 है। ईबीसी का 69-72, एससी का 66-72, बीसी 2 का 71-72 और एसटी कैंडिडेट्स का 65 है।

यहां कटऑफ लिस्ट की आपत्ति 12 फरवरी तक देनी है। वहीं वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज ने जनरल कैंडिडेट्स को 15 16 फरवरी को नामांकन के लिए बुलाया है। जबकि 17 से 18 तक आरक्षित वर्ग की छात्राओं को नामांकन के लिए बुलाया गया है। 20 फरवरी से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यहां जनरल का कटऑफ 72-80, ईबीसी का 65-79, बीसी का 70-77, एससी 60-67 है। जरूरत पड़ने पर 20 फरवरी को दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी होगी। लिस्ट में कोई शिकायत हो तो 13 फरवरी तक छात्राएं आपत्ति कर सकती हैं।

पटना|मगध विश्वविद्यालयमें कॉलेजों को नैक ग्रेडिंग के लिए प्रेरित करने की एक कोशिश विवि प्रशासन ने शुरू की है। इसके तहत गुरुवार को रीजनल सेंटर में प्रतिकुलपति डॉ. कृतेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पटना एवं नालंदा के 30 अंगीभूत संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य शामिल हुए। बैठक में नैक ग्रेडिंग के फायदे और ग्रेडिंग के लिए जरूरी कदम लागू करने पर चर्चा हुई। इस संबंध में रीजनल सेंटर की इंचार्ज डॉ. आशा सिंह ने बताया कि बैठक में सभी प्राचार्यों ने संकल्प लिया कि वे हर हाल में नैक ग्रेडिंग की तैयारी पूरी कर इस साल आवेदन कर देंगे। हम कॉलेजों को इसमें हर स्तर पर सहयोग भी करेंगे।

कॉलेजोंको निर्देश : {सिलेबसअपडेट रखें {शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाएं {शोध कार्यों पर ध्यान दें {आधारभूत संरचना में सुधार करें {विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं लागू करें {प्रबंधन दुरुस्त रखें {इनोवेशन का स्वागत करें

खबरें और भी हैं...