पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बाहर पढ़ रहे छात्रों को 15 दिन में दें छात्रवृत्ति

बाहर पढ़ रहे छात्रों को 15 दिन में दें छात्रवृत्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| प्रदेशसे बाहर पढ़ रहे छात्रों की 2013-14 और 2014-15 की छात्रवृत्ति 15 दिन में नहीं भेजी गई तो संबंधित अधिकारी निलंबित होंगे। अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं में लापरवाही मिली तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। बिहार आदिवासी अधिकार फोरम ने एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में अमर शहीद तिलका मांझी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष सुकलाल बेसरा ने कहा कि प्रदेश में इस समाज की कई समस्याएं गंभीर हैं। विशेषज्ञ प्रमोद सिंह ने कहा कि बिहार के 723 गांवों में 50% या अधिक आदिवासी आबादी है। इसे अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव लंबित है। नेता झूलन गोंड ने समाज को 3 फीसदी आरक्षण देने की मांग की।

बिहार आदिवासी अधिकार फोरम की ओर से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...