कार के साथ अपहृत केरल के कारोबारी को ढूंढ़ निकाला
आईटेन कार के साथ केरल के अपहृत कारोबारी पीएस रविनाथ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। उन्हें बुधवार की रात एग्जीबिशन रोड से अगवा कर लिया गया था। यही नहीं, उनके परिजनों से रविनाथ के मोबाइल से ही 50 लाख की फिरौती की मांग करते हुए कहा कि रकम नहीं दोगे तो हत्या कर कर दी जाएगी। बाद में सौदा 5 लाख पर तय हो गया था।
गांधी मैदान थाने में गुरुवार की सुबह अपहरण और फिरौती के मांगे जाने की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पीरबहोर थाना के दरियापुर के कोयरी टोला में छापेमारी कर रविनाथ को सकुशल बरामद करने के साथ ही अपहर्ताओं के सरगना मो. जमाल अब्दुल नासिर के साथ ही अभिषेक कुमार, रौशन कुमार विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अपहर्ताओं के ठिकाने से एक राइफल, एक रिवॉल्वर, 9 जिंदा कारतूस और डेढ़ दर्जन खोखे, रविनाथ का एक चेन, उनका कई एटीएम कार्ड 35830 रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने कारोबारी की कार को नाला राेड से बरामद कर लिया। घटना के मूल में लाखों रुपए के लेनदेन का मामला है। रविनाथ एग्जीबिशन रोड के राजा मार्केट में एक्सेस सर्विसेस के नाम से जेनरेटर बनाने बेचने का काम करते हैं। वे परिवार के साथ पाटलिपुत्र कॉलोनी में रहते हैं।
बरामद कारोबारी पीएस रविनाथ (दाहिनी तरफ) अपने मित्र के साथ।
फिरौती देने के बहाने पुलिस ने बुलाया अपहर्ताओं को
गांधीमैदान थानेदार निखिल कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चल गया कि यह अपहरण पैसे को लेकर है। वह इसलिए कि जिस मोबाइल से फिरौती मांगी गई उसका लोकेशन पटना के दरियापुर में देखा रहा था। पुलिस ने रविनाथ के दुकान और परिजनों से पूछताछ की तो पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया। जांच में जुटी पुलिस ने घटनास्थल और आसपास में लगे सीसीटीवी से कार के फुटेज काे देखा। सब कुछ जान लेने के बाद पुलिस रविनाथ का परिजन बनकर नासिर को एग्जीबिशन रोड में फिरौती लेने को बुलाया। पैसे लेने के लिए जैसे ही नासिर आया, पुलिस ने दबोच लिया। उसके बाद पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक काेयरी टोला में रविनाथ को बुधवार की रात पहुंचा दिया गया। उन्हें कमरे में आंख बांधकर रखा गया और कुछ बोलने को नहीं कहा गया था।
केरलके सीएम को दी गई सूचना
गुरुवारकी सुबह उनके अगवा होने की सूचना के बाद दक्षिण भारतीय सांस्कृतिक संघ के सचिव अजीत कुमार ने बिहार के गृह सचिव और मुख्य सचिव को इस बाबत जानकारी दी। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अजीत ने केरल के सीएम को भी उनके अपहरण होने की जानकारी दे दी।
गुमशुदगी का सनहा दर्ज हुआ था थाने में
आठ घंटे में पुलिस ने कर लिया बरामद
^पाटलिपुत्रथाने में बुधवार की रात गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया गया था। गुरुवार की सुबह 7.30 बजे फिरौती के जिए अगवा करने का मामला गांधी मैदान थाने में दर्ज हुआ। पुलिस ने ऑपरेशन चलाते हुए कारोबारी रविनाथ को बरामद करने के साथ ही चार अपहर्ताओं को असलहे और गोलियों के साथ तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मनुमहाराज, एसएसपी
बुधवार की रात दुकान से घर के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच दुकान के पास ही पार्केिंग में पहले से घात लगाए बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कार सहित उनका अपहरण कर लिया और दरियापुर में लाकर रखा। जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो प|ी और अन्य परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। लेकिन वे नहीं मिले। परिजनों ने पाटलिपुत्र थाने में रविनाथ के गुमशुदगी का सनहा दर्ज करा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार की सुबह उनकी प|ी गांधी मैदान थाना पहुंची और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
कारोबारी की बरामदगी के बाद परिजनों को सूचना देती व्यवसायी की प|ी।