पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • एक लाख की फिरौती के लिए 10 साल की बच्ची अगवा, बरामद हुई

एक लाख की फिरौती के लिए 10 साल की बच्ची अगवा, बरामद हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्रके हरवशपुर गांव के डोमाचक टोला से बुधवार को फिरौती के लिए 10 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। हालांकि बाद में पुलिस दबिश से घबराकर अपहर्ताओं ने बच्ची को मसौढ़ी पोस्ट आॅफिस के समीप टेंपो स्टैंड के पास छोड़ दिया। इधर, पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता- पिता को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के मंटू पासवान की विधवा शिक्षिका रेणु कुमारी की 10 वर्षीया पुत्री को बुधवार की दोपहर जब वह गांव के ही एक खलिहान में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे उठा लिया। इधर, उसके परिजनों गांव के कुछ लोगों ने उसकी तलाश करनी शुरू की। काफी देर के बाद भी बच्ची का जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो इसी दौरान बच्ची की मां के सेलफोन पर किसी अज्ञात का कॉल आया और एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। रेणु देवी मसौढ़ी के चाननपुर मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस भी सकते में गई। इधर, पुलिस ने अलग-अलग टीम बना कर बच्ची की बरामदगी को लेकर कई गांवों में छापेमारी शुरू कर दी, साथ ही किए गए कॉल नंबर को भी खंगाला गया। इधर, पुलिस की बढ़ती दबिश से घबराकर अपहर्ताओं ने अगवा बच्ची को गुरुवार की दोपहर मसौढ़ी डाकघर के पास छोड़ फरार हो गए। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। मसौढ़ी के थानाध्यक्ष अरुण कुमार अकेला ने सिर्फ इतना बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो फिरौती के लिए जिस नंबर से रेणु को कॉल किया गया था वह नंबर गांव के ही किसी युवक का है फिरौती की मांग किसी महिला द्वारा की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। हालांकि अभी इस बारे में पुलिस कुछ विशेष नहीं बता पा रही है।

पति के दोस्त के साथ अपहृत महिला बरामद

पटना|पतिकेदोस्त के साथ अपहृत महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। गया रेल पुलिस ने पति के दोस्त आरोपी रजत कुमार उर्फ आदित्य राज को ढेलहा में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का रेल कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे पति के हवाले कर दिया जबकि दूसरी के प|ी को लेकर भागने के आरोप में रजत को जेल भेज दिया गया। पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को पति ने उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने रजत अौर महिला के मोबाइल टावर लोकेशन अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के बाद ढेलहां में छापेमारी की। रजत गया के मोर्चा गली का रहने वाला है जबकि महिला की शादी जहानाबाद में हुई थी। पति प|ी गया में रहते हैं। इधर रेल एसपी ने बताया कि महिला का मेडिकल जांच कराया गया है। रजत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...