पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के कर्मियों ने किया रक्तदान

बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के कर्मियों ने किया रक्तदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| रेडक्रॉस ब्लड बैंक, पटना और बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, पटना के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध मार्ग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पटना के 30 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। मौके पर रेडक्रॉस ब्लड बैंक के अध्यक्ष डाॅ. विनय बहादुर सिन्हा, पावर प्रोजेक्ट के जीएम प्रवीण गुप्ता, मुकुल तिरकी, अभय शंकर शुक्ल, संजय कुमार सिंह, निशांत, रवि रंजन उपस्थित थे।

बर्खास्तगीकी मांग

पटना|राज्यखाद्य आयोग के अध्यक्ष असमतुल्लाह बुखारी की बर्खास्तगी की मांग पर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने 24 घंटे की भूख हड़ताल की और गर्दनीबाग में धरना दिया। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत लाभ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अध्यक्ष को अविलंब पद से मुक्त करें। अनशनकारियों में मनोज, नंदलाल, दशरथ, शिव गुप्ता, रामानंद, कृष्णा, देवेंद्र शामिल थे।

खबरें और भी हैं...