पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • प्रदेश में अपराधी बेलगाम राष्ट्रपति शासन लगाएं

प्रदेश में अपराधी बेलगाम राष्ट्रपति शासन लगाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|लोजपा नेराज्य में बढ़ते अपराध, गिरती विधि-व्यवस्था, दलितों पर बढ़ते जुल्म और राष्ट्रपति शासन लगाने के समर्थन में राज्यव्यापी धरना दिया। इस क्रम में पटना जिला लोजपा ने गर्दनीबाग धरनास्थल पर विशाल धरना का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पटना जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव संचालन पटना महानगर के महासचिव संजय पासवान ने किया।

धरना कार्यक्रम में डाॅ. सत्यानंद शर्मा सुनील पांडेय ने कहा कि पानी सिर से ऊपर जा चुका है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। इसलिए लोजपा प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है। प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी अशरफ अंसारी, प्रदेश महासचिव विष्णु पासवान, दीनानाथ क्रांति, राजेन्द्र विश्वकर्मा, उपेंद्र यादव, अर्चना झा, संजय पासवान आदि नेताओं ने अपने विचार रखे।

राज्य में बढ़ते अपराध, गिरती विधि-व्यवस्था लोजपा नेता की हत्या के विरोध में लोजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गर्दनीबाग में धरना दिया।

खबरें और भी हैं...