हड़ताल के लिए रेलकर्मियों की वोटिंग शुरू
पटना|सातवें वेतनआयोग की हालिया रिपोर्ट के विरोध में ईसीआरकेयू (ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन) से जुड़े रेलकर्मी आंदोलित हैं। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा इसके विरोध में 11 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल घोषित है। उस दिन हड़ताल हो या हो, इसके पक्ष या विपक्ष में कितने कर्मचारी हैं, इसके लिए गुरुवार को वोटिंग हुई। वोटिंग पटना जंक्शन समेत दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर। वोटिंग का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट कर्मचारी विरोधी है। रिपोर्ट बदली जाए। पहले दिन गुरुवार को 1200 से अधिक कर्मचारियों ने वोटिंग की। इस दौरान ईसीआरकेयू पटना शाखा के अध्यक्ष बिंदू यादव, शाखा मंत्री सुनील कुमार सिंह, एके शर्मा, मनोज कुमार, किशोर, रोहित कुमार, नीरज कुमार, पीपी सिंह, आरएल झा, रंजीत आदि अलग-अलग स्टेशनों पर मौजूद थे।