शराब से मुक्ति के लिए महिलाओं का कैंडल मार्च
पटना। हमनेयह ठाना है शराब मुक्त बिहार बनाना है। गांव-गांव प्रचार फैलाएंगे शराब मुक्त समाज बनाएंगे। इन नारों के साथ महिलाओं के समूह ने हाथों में कैंडल लेकर जागरुकता रैली निकाली। राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड और दुर्गादस्ता की तरफ से शराब मुक्त बिहार के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। अदालतगंज स्लम एरिया से तारामंडल से महिलाओं ने कैंडल निकाल कर शराब मुक्ति की मांग की। मार्च में संयोजक सरोज देवी, हीरा देवी, सीता देवी, चंद्रवती देवी, बेबी देवी, आसमां खातून, उषा किरण, वीणा देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, सुभावती देवी, सुनैना देवी मौजूद रहीं।