पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गया और सासाराम में सड़क हादसा,18 मरे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गयाऔर सासाराम में सड़क हादसों में शनिवार को 18 लोगों की मौत हो गई। 17 लोग घायल भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है।

सासाराम में हादसा शहर से आठ किलोमीटर जीटी रोड पर हुआ। 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए। ये लोग चेनारी स्थित गुप्ता धाम से मुंडन संस्कार कर लौट रहे थे। मृतकों में छह महिलाएं, चार पुरुष एक बच्चा शामिल है। लोग ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सवार थे। सुबह 4 बजे अउवां गेट के पास एक ट्रक ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के शिकार लोग भोजपुर के कुसुम्हा गांव के थे। एसएसबी जवान के जिस बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए सभी गुप्ता धाम गए थे, वह बच्चा उसकी मां भी नहीं बची। उधर, गया-नवादा मार्ग पर शनिवार सुबह वजीरगंज के मनैली गांव के पास स्काॅर्पियो पर सवार 7 युवकों की मौत हो गई। पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो की मौत एएनएमएमसीएच पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई। सभी नवादा के पकरीबरावां के थाना चौक मुहल्ले के थे और वजीरगंज बाजार में तिलक समारोह में आए थे। शेष|पेज12

पढ़िएपेज|13 भी

गयाऔर सासाराम...

वापसलौटने के क्रम में उनकी तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्काॅर्पियो के परखच्चे उड़ गए। एक को पटना रेफर किया गया है।

वजीरगंज में ट्रक से टकराई स्काॅर्पियो।

खबरें और भी हैं...