पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • पार्कों होटलों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

पार्कों होटलों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन डे

पटना| वेलेंटाइनडे पर सुरक्षा के लिए पटना पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। राजधानी के सभी पार्कों, चिड़ियाघर, रेस्टोरेंटों और होटलों पर पुलिस की नजर रहेगी। महिला पुलिस सादे लिबास में महत्वपूर्ण स्थलों पर मौजूद रहेगी। पेट्रोलिंग के लिए अलग से टीमें बनी हैं, जो सड़कों पर पेट्रोलिंग कर शरारती तत्वों पर लगाम कसेंगी। रविवार होने के कारण शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। लेकिन युवाओं की मौजूदगी इन इलाकों में होने की संभावना है। इसे देखते हुए शिक्षण संस्थानों के आसपास भी जवान तैनात रहेंगे।

वेलेंटाइन डे का विरोध करने के नाम पर किसी तरह की शरारत को रोकने के लिए पुलिस ने अलग रणनीति तैयार की है। इसके तहत किसी भी क्षेत्र में शरारती तत्वों का जमावड़ा नहीं हो इसके लिए चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। गड़बड़ी फैलानेवालों को तत्काल हिरासत में लेने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि किसी भी तरह की सूचना डायल-100 पर दी जा सकती है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचे, इसके लिए क्विक रिस्पांस टीमें बनी हैं।

खबरें और भी हैं...