पानी आया, कचरा नहीं हटा
आज समाप्त हो सकती है हड़ताल
आयुक्त की दलील
यूनियन का आरोप
आयुक्त कर्मी देते रहे सफाई िफर भी शहर में पड़ा रहा कूड़ा
हड़ताल का असर खत्म हो रहा है, हम सक्षम हैं
आयुक्त का रवैया ठीक नहीं, हड़ताल नहीं तोड़ेंगे
पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन और निगम प्रशासन के बीच वार्ता विफल रही। शनिवार की शाम मेयर अफजल इमाम की पहल पर यूनियन नेताओं और नगर आयुक्त जय सिंह की बैठक हुई। लगभग डेढ़ घंटा वार्ता चली। लेकिन, बात नहीं बनी। यूनियन नेता चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि आयुक्त का रवैया ठीक नहीं है। वे हम लोगों की बात नहीं सुनते हैं। कर्मियों को पैसा नगर निगम से देना है, उन्हें अपनी जेब से नहीं। वे भी निगम से ही पैसा लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी मांग को पूरा करने की बात नहीं की। आयुक्त के रवैये के कारण हड़ताल जारी रहेगी।
जल्दसामान्य हो जाएगी स्थिति : आयुक्त
नगरआयुक्त जय सिंह ने कहा कि हड़ताल का असर समाप्त हो रहा है। हमने सभी अंचलों में तैयारी कर ली है। चारों अंचलों के सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की थी। सभी रविवार से काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अंचलों में सफाई उपकरण बढ़ा दिए गए हैं। बांकीपुर अंचल में स्थिति थोड़ी खराब है। वहां छह नए काॅम्पैक्टर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक हड़ताल का सवाल है, तो यह यूनियन के ऊपर है कि वह समाप्त करता है या नहीं।
आजहड़ताल समाप्त कराने की कोशिश : मेयर
मेयरअफजल इमाम ने कहा कि हड़ताल के कारण शहर की स्थिति नारकीय बनी हुई है। बांकीपुर और सिटी अंचल में कई जगहों पर कचरे का अंबार लगा है। सड़क पर पानी बह रहा है। लोगों की परेशानी को दूर करना हमारी जिम्मेवारी है। रविवार को कोशिश होगी कि बात कर हड़ताल समाप्त कराई जाए।
पटना| हड़तालरविवार को समाप्त हो सकती है। यूनियन नेता मजदूरों को बुलाकर अपना रुख बताएंगे। इसके बाद एकबार फिर से नगर आयुक्त जय सिंह और मेयर अफजल इमाम के साथ बैठक होगी। फिर आगे का रुख यूनियन तय करेगा। हालांकि, जानकारों की मानें तो यूनियन और निगम प्रशासन में बात बन चुकी है। शनिवार शाम हुई बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट नहीं मिलने से मामला अटका है। संभावना है कि बैठक की कार्यवाही मिलने के साथ हड़ताल समाप्त हो जाए। हालांकि यूनियन नेता चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि हड़ताल को समाप्त नहीं, स्थगित किया जाएगा। निगम बोर्ड की अगली बैठक के बाद फिर बात होगी।
सफाई निरीक्षक लौटे
इसबीच, शनिवार को सभी अंचलों के सफाई निरीक्षक काम पर लौट गए और अंचल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल आनंद ने बताया कि 20 सफाई निरीक्षक काम पर लौट आए हैं। रविवार से और तेजी से सफाई का काम किया जाएगा। वहीं कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी इरफान आलम के अनुसार रात में हाइवा, जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर काम किया जा रहा है। सबसे अधिक खराब स्थिति बांकीपुर की है। हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी अब्दुल हामिद ने बताया कि रात में ट्रैक्टर, हाइवा और जेसीबी लगाकर काम किया जा रहा है। मजदूरों की कमी है। मात्र चार सफाई निरीक्षक ही काम पर आए हैं। संभावना है कि रविवार को स्थिति सुधरेगी।