पटना- निर्दोष छात्रों पर दमन फासीवाद का चेहरा : लालू
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने जेएनयू प्रकरण पर कहा- दलित/पिछड़ा समाज पूछ रहा है कि क्या केंद्र सरकार ने जेएनयू में देशद्रोह की खोज रोहित वेमुला की आत्महत्या से उपजे आक्रोश को ढंकने के लिए की है। फेसबुक पर लिखा कि राष्ट्र विरोध से मुकाबला तो हमारी रगों में है। पर, निर्दोष छात्रों पर दमन फासीवाद का चेहरा हो सकता है हमारे हिन्दुस्तानी राष्ट्रवाद का नहीं। देश और देशभक्ति से बड़ा कुछ भी नहीं पर चंद अनजान एवं अज्ञानी लोगों द्वारा नारे लगाना राष्ट्र विषय बन रहा है, जो खेदजनक है। पूछा- कानूनी प्रावधानों द्वारा दफनाए गए मुर्दे को वर्षों बाद कब्र से क्यों निकाला जा रहा है और निकालने में किसको फायदा हो रहा है? यह सब जानते हैं।