पटना- जदयू राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक आज
मिशन 2019 का लक्ष्य सामने रखकर जदयू बिहार में संगठनात्मक, राजनीतिक और रचनात्मक कार्यक्रम शुरू करेगा। रविवार को पार्टी की नई राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी घर 7 सर्कुलर रोड में होगी। इसमें तमाम कार्यक्रमों पर मुहर लगाई जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री और जदयू के सभी मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद रहेंगे। बैठक के लिए सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है।