पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गीता भवन की बच्चियों ने मोहा मन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गीता भवन की बच्चियों ने मोहा मन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑर्किड पेटल्स के बच्चों ने कार्टून की दुनिया से लाेगों को कराया रू-ब-रू

सरस्वतीपूजा के मौके पर शनिवार को रवीन्द्र भवन में गीता भवन की बच्चियों ने गीत-संगीत पर लोक नृत्य पेश कर देश की सतरंगी संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। यहां हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इसमें गीता भवन की बच्चे - बच्चियों के साथ ही शिक्षकों ने भी संगीत पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना श्वेत पद‌्मासन देवी... गीत के साथ हुई। इसमें श्रेष्ठा मित्रा, अनिका मुखर्जी, मधुशा, ज्योति, आद‌्या, पृषा, सोनिका, सुनिधि, साक्षी, आरवी, आरुषि, ऋति, स्नेहा, शाइला, अर्पणा, विशाखा, कुमारी प्रेरणा, मोनालिसा, अनुष्का, अंकिता, रीतिका, शिवी, शाम्भवी और अंजलि ने कोरियोग्राफर रामचंद्र गोलदार के निर्देशन में नृत्य पर प्रस्तुति दी।

बच्चियों ने लोक नृत्य बाउल, राजस्थानी घूमर नृत्य, पंजाबी भांगड़ा, ठुमरी कथक आदि पर नृत्य पेश कर देश की विविधता से भरी संस्कृति को दिखाया। हर प्रस्तुति लोक संस्कृति की छटा बिखेर रही थी। ठुमरी कथक में अर्चना सोनी के निर्देशन में बच्चियों ने कथक पर प्रस्तुति देकर अपनी काबलियत का लोहा मनवाया। सेमी क्लासिकल ब्यूला डांस में रामचंद्र गोलदार के निर्देशन में उर्वशी और सुनिधि ने गीत मोहे रंग दे लाल और दिवानी मस्तानी पर शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रवीन्द्र परिषद की ओर से सरस्वती पूजा का प्रसाद हजारों लोगों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर रवीन्द्र परिषद के सचिव प्रभाष रॉय, चेयरमैन निशित बोस समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

ravindra bhawan

खबरें और भी हैं...