पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • हिप रिप्लेसमेंट से पहले थियेटर का स्ट्रेलाइजेशन जरूरी : डॉ. अनिमेष

हिप रिप्लेसमेंट से पहले थियेटर का स्ट्रेलाइजेशन जरूरी : डॉ. अनिमेष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|विदेशों मेंहिप रिप्लेसमेंट करते समय बहुत सावधानी बरती जाती है। वहां इसमें जोखिम का स्तर 0.5 है। विदेशों में मरीजों के 40 साल का रिक ाॅर्ड रखा जाता है। इससे रिसर्च में आसानी होती है। यह कोशिश यहां भी होनी चाहिए। राजवंशी नगर अस्पताल में शनिवार को हिप रिप्लेसमेंट पर आयोजित कार्यशाला में यूके में इसपर रिसर्च कर रहे डॉ. अनिमेष कुमार ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि थियेटर अत्याधुनिक होना चाहिए। इसका एग्जॉस्ट सिस्टम भी अत्याधुनिक होना चाहिए। हिप रिप्लेसमेंट से पहले थियेटर का स्ट्रेलाइजेशन जरूर होना चाहिए। अस्पताल के निदेशक डॉ. एचएन दिवाकर ने कहा कि हमारे यहां दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिवर्ष 14 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक हिप और नी रिप्लेसमेंट किया जा रहा है। 70-80 मरीजों का नि:शुल्क फिजियो किया जा रहा है। इमरजेंसी 24 घंटे काम करती है, जिसमें 7-8 हजार मरीज प्रतिवर्ष पहुंच रहे हैं। अस्पताल को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। अतिथियों का स्वागत डॉ. अशोक कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुभाष चंद्र ने किया। मौके पर डॉ. एनएन राय, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. रजत चरण, डॉ. राजीव आनंद, मृदु आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...