पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • दिनकर सभागार में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनाई

दिनकर सभागार में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|मंगलम कलासाहित्य परिषद की ओर से दिनकर सभागार राजेंद्रनगर में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में साहित्य की भागीरथी में मुक्त छंदों की कविता का प्रवाह करने वाले महाकवि निराला के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। समारोह की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डॉ बीएन विश्वकर्मा ने की। मंच संचालन उदय कुमार चंद्रवंशी ने किया। समारोह में विकास सिंह, शंकर चौबे, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ अरूण कुमार सिन्हा, रवि घोष, श्याम बिहारी प्रभाकर, आनंद किशोर शास्त्री, डॉ बीएन विश्वकर्मा, दिनेश सहनी, धर्मनाथ मंडल, अशोक कुणाल आदि ने निराला की कविता और उनके जीवन पर चर्चा की। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव आरके रवि ने किया।

खबरें और भी हैं...