काको में उर्दू सम्मेलन आज
पटना|अंजुमन उर्दूतरक्की-ए-बिहार की ओर से रविवार को जहानाबाद के काको स्थित कायनात इंटरनेशनल स्कूल में मगध प्रमंडल का उर्दू सम्मेलन होगा। उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर करेंगे। इसमें प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अब्दुस्सलाम और बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नौशाद आलम भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर अंजुमन की ओर से मगध प्रमंडल के उर्दू से जुड़े विभिन्न लोगों को सम्मानित किया जाएगा।