पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिर्डी वाले साई बाबा आया है तेरे...

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|श्री शिर्डीसाई मंदिर कच्ची तालाब गर्दनीबाग के आठवें वार्षिकोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली। शिर्डी वाले सांई बाबा आया है तेरे दर पे सवाली.../ मेरे घर के आगे सांई राम तेरा मंदिर बन जाए.../ ऊं सांई ऊं सांई... आदि भजनों पर झूमते-गाते भक्तों का कारवां जहां-जहां से गुजरा, माहौल साईमय हो गया। शोभायात्रा गर्दनीबाग कच्ची तालाब स्थिति सांई मंदिर से शुरू होकर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, साधनापुरी, महादेवनगर, झुनझुन महल, रामलखन महतो फ्लैट, गोरिया मठ, मीठापुर होते हुए पुन: साई मंदिर पहुंचा। इसके बाद देर शाम तक भजन-कीर्तन पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा। आयोजन समिति के पंडित ऋषिकेश रंजन झा उर्फ रून्ना बाबा ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे मंगल स्नान और शाम 6.30 बजे से सांई जागरण का आयोजन होगा। सोमवार को शांति पाठ के बाद भजन और विशाल भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा। शाेभायात्रा में राकेश रंजन झा, प्रभात कुमार, राजकुमार चौधरी, मुकेश रंजन झा, दिनेश कुमार, अजित कुमार सिन्हा समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...