गांधी सेतु के समानांतर पुल पर केंद्र जल्द लेगा फैसला
डिप्टीसीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और एनएचएआई के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि वे गांधी सेतु के समानांतर एक और महासेतु बनने पर अपनी जांच रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय को जल्द सौंपेंगे। उन्होंने हाजीपुर-महनार-बछवारा पथ, हाजीपुर-महुआ-ताजपुर-समस्तीपुर-दरभंगा, हाजीपुर-वैशाली-अरेराज-बेतिया, आरा-सासाराम फतेहपुर-ककोलत पथ को एनएच घोषित करने के मामले पर भी एक सप्ताह में निर्णय लेने का आश्वासन दिया। बिहार दौरे पर आए केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को डिप्टी सीएम से मुलाकात की।
सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में तेजस्वी ने अधिकारियों से गांधी सेतु के समानांतर नए सेतु के निर्माण पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही गांधी सेतु का पुनरुद्धार कार्य भी शीघ्र शुरू कराने के लिए कहा। गांधी सेतु की तरह ही 5.6 किमी लंबा नया सेतु बनाने पर केंद्र करीब 5 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगा। केंद्रीय अधिकारियों ने बताया कि गांधी सेतु के पुनरुद्धार कार्य पर करीब 1800 करोड़ लागत की संभावना है। उधर,डिप्टीसीएम ने जनता से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पुलों पर बिना अनुमति बैनर-पोस्टर नहीं लगाएं।