पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • मुखिया के लिए देना होगा 1000 रु. नामांकन शुल्क

मुखिया के लिए देना होगा 1000 रु. नामांकन शुल्क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किस पद के लिए कितना नामांकन शुल्क लगेगा

पंचायतचुनाव में नामांकन के लिए किस पद के लिए कितना नामांकन शुल्क देना होगा, राज्य निर्वाचन आयोग ने तय कर दिया है। छह पदों के लिए होने वाले चुनाव में 250 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक नामांकन शुल्क देना होगा। मुखिया पद के लिए 1000 रुपए नामांकन शुल्क लगेगा। वहीं महिला, एससी, एसटी और पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों को आधा शुल्क देना होगा। नामांकन शुल्क की वापसी नहीं होगी।

आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (पंचायत) को इस बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। कोई भी अभ्यर्थी किसी पद के लिए दो से अधिक नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सकेगा। इसके लिए एक ही नामांकन शुल्क देना होगा। दूसरी ओर अलग-अलग शुल्क देकर एक व्यक्ति एक से अधिक पद पर चुनाव लड़ सकता है।

अनारक्षित पद पर कोई आरक्षित कोटि का अभ्यर्थी नामांकन करता है तो उसे आरक्षित कोटि की दर से ही शुल्क देना होगा।

पद सामान्य प्रत्याशी आरक्षित प्रत्याशी

ग्रामकचहरी के पंच 250 रुपए 125 रुपए ग्राम पंचायत सदस्य

मुखिया, सरपंच और 1000 रुपए 500 रुपए पंचायत समिति सदस्य

जिला परिषद के सदस्य 2000 रुपए 1000 रुपए

खबरें और भी हैं...