टैक्स वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, दिया धरना
भाजपाने उपभोक्ता सामग्री पर टैक्स वृद्धि और नए टैक्स लगाने के खिलाफ बुधवार को धरना दिया। पार्टी के व्यवसाय मंच की ओर से आयोजित धरना में मंगल पांडेय ने कहा कि नीतीश सरकार रोटी, कपड़ा और मकान पर नया कर लगाकर जनता का शोषण कर रही है। राज्य सरकार के ताजा निर्णय से राज्य में इंस्पेक्टर राज की वापसी हो गई है। विधानसभा के सत्र में पार्टी जोरदार ढंग से यह मामला उठाएगी और सरकार को गलत टैक्स वापस लेने को बाध्य करेगी।
नंदकिशोर यादव ने कहा कि टैक्स बढ़ाकर जनता पर एक ओर बोझ लाद दिया गया है। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं, व्यवसायियों को धमका रहे हैं, उनकी हत्या कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि यदि टैक्स वृद्धि वापस नहीं लिया गया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। मौके पर व्यवसाय मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता, अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया गुप्ता, संजय मयूख, आलोक साह, राजीव रंजन, राकेश सिंह, सीता सिन्हा, श्रीमती तारा, पारसनाथ गुप्ता, मधुमेश चौधरी, सीताराम पांडेय, अजय आजाद, अजय गुप्ता, शुभेश कुमार सिंह, गजेंद्र झा, राजीव उपाध्याय, आनंद पाठक, वीके सिंह, प्रेम चोपड़ा, सुरेश प्रसाद निराला, लाल बाबू राय आदि मौजूद थे।
पटना|नेता प्रतिपक्षडॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया योजना में सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायतों की आसान पहुंच पूरी दुनिया तक हाई स्पीड इंटरनेट के माध्यम से हो जाएगी। लेकिन, बिहार के ग्राम पंचायतों में बिजली की कमी की वजह से सोलर पैनल पर निर्भरता बढ़ रही है। कई जगहों पर ग्राम पंचायत भवनों की स्थिति भी जर्जर है। बिगड़ी कानून व्यवस्था से सुरक्षा की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे या तो कीमती मशीनों का इंस्टालेशन ही नहीं हो पा रहा है या फिर होने बाद चोरी के डर से उन्हें हटाना पड़ रहा है।
टैक्स वृद्धि के खिलाफ गर्दनीबाग में बुधवार को धरना देते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव।