पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • आईजीआईएमएस: एमसीआई ने दी फारेंसिक साइंस में पीजी की मान्यता

आईजीआईएमएस: एमसीआई ने दी फारेंसिक साइंस में पीजी की मान्यता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | आईजीआईएमएसके फारेंसिक विभाग में पीजी की पढ़ाई होगी। एमसीआई ने इसकी मान्यता दे दी है। संस्थान ने पांच विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए आवेदन किया था। अब तक तीन विषयों की अनुमति मिल गई है। संस्थान के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास ने बताया कि कम्युनिटी मेडिसिन और एनाटोमी में अभी तक पीजी की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन उम्मीद है जल्द मिल जाएगी। बीओजी के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पीजी की मान्यता मिलने से छात्रों को सहूलियत हो जाएगी। दूसरी ओर गुरुवार से एमबीबीएस उत्तीर्ण छात्रों की इंटर्नशिप शुरू हो रही है।

खबरें और भी हैं...