क्लस्टर में ही लगेगा श्री विधि से धान
पटना | 2016के खरीफ मौसम में धान, मक्का आदि खरीफ फसलों को लेकर कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग का जोर इस बार खरीफ फसलों का कम लागत में अधिक उत्पादन कराने पर है। कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि निदेशक बी. कार्तिकेय सहित विभागीय अधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि 16 मई को पूरे राज्य में खरीफ रथ अभियान शुरू होगा।